Skip to main content

Android Mobile से Virus कैसे हटाये 2 मिनट में

Android Mobile से Virus कैसे हटाये 2 मिनट में

Android Mobile से Virus कैसे हटाये अगर आपको लगता है कि आपके android mobile में virus आ गए हैं और आप इन्हें हटाना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हो सकता है. इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे कि android mobile से virus कैसे निकाले एंड्राइड दुनिया का सबसे ज्यादा यूज़ होने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम है. ऐसे में हैकर भी एंड्राइड यूजर को टारगेट करके virus बनाते हैं.

अगर हैकर अपने काम में कामयाब हो जाते है तो वह आपके स्मार्टफोन को हैक करके आपकी पर्सनल जानकारी से लेकर फोन का लगभग पूरा डेटा चुरा लेते हैं. इसलिए आपको ब्राउज़िंग करते समय थोड़ा सतर्क रहना चाहिए क्योंकि ज्यादातर वायरस इन्टरनेट ब्राउज़िंग के दौरान ही फोन में आते है.

Android Mobile में Virus का कैसे पता करें

यदि आपका फोन पहले की तुलना में ज्यादा स्लो हो गया है तो इसकी वजह से वायरस हो सकता है. वायरस आ जाने से फोन हैंग होने लगता है और फोन के एप को ओपन होने में ज्यादा समय लगता है. इन सब के अलावा फोन में वायरस होने से अनचाहे पॉपअप विज्ञापन आने लगते है. जिनका आपके साथ कोई सम्बन्ध नहीं होता है.

आपको बता दे कि ज्यादातर वायरस इन्टरनेट से ब्राउज़िंग या डाउनलोडिंग करते समय आते है. जैसे अगर आप किसी वेबसाइट से गाना या वीडियो डाउनलोड कर रहे हैं तो कभी कभी इनके साथ बैकग्राउंड में virus भी डाउनलोड हो जाते हैं जिनका आपको पता भी नहीं होता है. ऐसे में आपको इन्टरनेट से ब्राउज़िंग या डाउनलोडिंग करते समय थोड़ा सतर्क रहना चाहिए. एप्स को हमेशा प्लेस्टोर से डाउनलोड करना चाहिए यदि आप किसी गाने या वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं इसके लिए हमेशा ट्रस्टेड वेबसाइट का इस्तेमाल करना चाहिए.

एप की सहायता से Android Mobile से Virus कैसे हटाये

इसके लिए आपको अपने मोबाइल में प्लेस्टोर से एक एप इनस्टॉल करना होगा जिसका नाम Security Master – Antivirus, VPN, AppLock, Booster है. इसे CM Security के नाम से भी जाना जाता है. वैसे तो प्लेस्टोर में कई एप है जो मोबाइल से virus हटाने का काम करते हैं लेकिन उन सभी में Security Master सबसे अच्छा है क्योंकि इसे यूज़ करना काफी आसान है.

इस एप के बारे में बात करे तो इसे अब तक 100 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है इसे यूज़ करने वाले लोगो की तरफ से इसे 4.7 की शानदार रेटिंग मिली हुई है. जब आप इस एप को ओपन करेंगे तो ऊपर दी गयी इमेज की तरह इसका होमपेज दिखाई देगा. इसमें आपको कई अलग अलग फीचर मिलते हैं जो कुछ इस तरह है.

1. जंक फाइल

जब इस एप के क्लीन जंक फाइल पर क्लिक करेंगे तो यह आपके फोन में मौजूद सभी जंक फाइल को डिलीट कर देगा. जंक फाइल वह फाइल होती है जिनका प्रयोग कभी कभार ही होता है. ऐसे में यह फाइल जंक का रूप ले लेती है.

2. एंटीवायरस स्कैन

अगर आपके फोन में वायरस हैं तो यह फीचर आपके बहुत काम आने वाला है जब आप इस पर क्लिक करेंगे तो यह आपके फोन में मौजूद सभी वायरस को स्कैन करके आपके सामने ला देगा इसके बाद आप वायरस को डिलीट कर सकते हैं.

3. CPU कूलर

अगर आपका मोबाइल कुछ देर में गर्म हो जाता है तो इस एप के CPU कूलर की मदद से अपने फोन को नार्मल ठंडा कर सकते हैं.

4. फोन बूस्ट

अगर आपका मोबाइल हैंग होता है या फिर फोन की स्पीड स्लो है तो आप इस फोन बूस्ट पर क्लिक करके अपने मोबाइल की स्पीड बढ़ा सकते हैं.

5. एप लॉक

इस एप से आप वायरस और जंक फाइल हटाने के अलावा मोबाइल में मौजूद किसी भी एप पर लॉक लगा सकते हैं. एप में लॉक लगाने के लिए आपको किसी दूसरे एप की जरुरत नहीं पड़ेगी यह काम आप इस एप की सहायता से कर सकते हैं. इस एप में और भी फीचर हैं जिन्हें आप इस एप को इनस्टॉल करने के बाद जान सकते हैं.

फोन रिसेट करके Android Mobile से Virus कैसे हटाये

फोन से हम फैक्ट्री डाटा रिसेट करके भी वायरस हटा सकते हैं हालाकि इससे फोन में मौजूद सारा डेटा डिलीट हो जाता है लेकिन अगर आप अपने डेटा का बैकअप बना लेते है तो इससे कोई परेशानी नहीं होगी. इसके लिए आपको सेटिंग में जाना होगा यहां बैकअप और रिसेट का ऑप्शन मिलेगा. बैकअप पर क्लिक करके आपको पहले अपने मोबाइल का डाटा का बैकअप बना लेना है.

इसके बाद फैक्ट्री डाटा रिसेट पर क्लिक करना है. यहां एक और बटन रिसेट फोन का दिखाई देगा जिसपर क्लिक करके आप अपने फोन को रिसेट कर सकते हैं. इसे रिसेट होने में कुछ मिनिट का समय लग सकता है लेकिन इससे आपका मोबाइल नया जैसा हो जायेगा और फोन में जितने भी virus मौजूद थे वह सभी डिलीट हो जायेंगे.

निष्कर्ष

तो ऊपर बताये गए दो प्रमुख तरीकों से आप जान गए होंगे कि Android Mobile से Virus कैसे हटाये यहां हमने आपके साथ 2 तरीके साझा किये हैं जिनमे से आप किसी भी एक को अपना कर देख सकते हैं पहले तरीका काफी सिंपल है अगर बिना डाटा खोये हुए वायरस हटाना चाहते हैं तो आपको पहला तरीका अपनाना चाहिए. इस एप की मदद से आप बड़ी आसानी से वायरस हटा सकते हैं. यदि आपके फोन में काफी ज्यादा वायरस आ गए हैं तो आपको एक बार अपने फोन को डाटा फैक्ट्री रिसेट कर लेना चाहिए.

Comments

Popular posts from this blog

ATM PIN Kaise Banaye: SMS, ATM और Net Banking से नया ATM PIN बनाने का तरीका

  ATM PIN Kaise Banaye: अगर आपके पास नया ATM या Debit Card आया है और आप उसका PIN बनाना चाहते हैं, तो यह काम आप बैंक की सुविधा के अनुसार ATM मशीन, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग या SMS के जरिए कर सकते हैं। हालांकि PIN बनाने का तरीका हर बैंक में थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन प्रक्रिया काफी आसान होती है। आज के समय में ATM Card का इस्तेमाल केवल ATM से पैसे निकालने के लिए ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन शॉपिंग, बिल पेमेंट और दूसरे डिजिटल भुगतान के लिए भी किया जाता है। इन सभी कामों की सुरक्षा के लिए ATM PIN जरूरी होता है। अगर आपने हाल ही में नया Debit Card प्राप्त किया है और आपको समझ नहीं आ रहा कि ATM PIN कैसे बनाएं , तो इस लेख में हम आपको अलग-अलग तरीकों से PIN बनाने की पूरी जानकारी आसान भाषा में बताएंगे। जरूरी बात: अलग-अलग बैंकों में ATM PIN बनाने के विकल्प और स्टेप अलग हो सकते हैं। इसलिए अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या ग्राहक सेवा से उपलब्ध वर्तमान प्रक्रिया की पुष्टि जरूर करें। ATM PIN क्या होता है? ATM PIN का पूरा नाम Personal Identification Number है। यह आमतौर पर 4 अंकों का गुप्त न...

Cheque Bounce Kya Hota Hai? चेक बाउंस का मतलब, कारण, सजा और बचने का तरीका

आज के समय में पैसे का लेन-देन करने के लिए UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और दूसरे डिजिटल पेमेंट के विकल्प मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद चेक का इस्तेमाल अभी भी कई जगहों पर किया जाता है। लोग चेक के जरिए कर्ज की रकम, किसी सामान का भुगतान, फीस, किराया या दूसरी देनदारी चुकाते हैं। लेकिन कई बार जब कोई व्यक्ति चेक बैंक में जमा करता है तो उसके खाते में पैसे नहीं आते और बैंक चेक को वापस कर देता है। इसी स्थिति को आम भाषा में Cheque Bounce यानी चेक बाउंस कहा जाता है। चेक बाउंस होना सिर्फ बैंकिंग से जुड़ी परेशानी नहीं है। कुछ परिस्थितियों में इसके कारण बैंक चार्ज लग सकता है और यदि मामला कानून में निर्धारित शर्तों को पूरा करता है तो Negotiable Instruments Act, 1881 की धारा 138 के तहत कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। इसलिए अगर आप चेक का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि Cheque Bounce Kya Hota Hai, चेक बाउंस क्यों होता है, चेक बाउंस होने पर क्या करें, धारा 138 क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है। Cheque Bounce Kya Hota Hai? जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति या संस्था को भुगतान करने के...

दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है? जानिए टॉप 10 धर्मों की सूची

 क्या आप जानना चाहते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है? अगर हाँ, तो इस आर्टिकल में हम आपको जनसंख्या के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े धर्मों के बारे में आसान भाषा में बताएंगे। दुनिया की अधिकांश आबादी किसी न किसी धर्म या आस्था से जुड़ी हुई है, जबकि कुछ लोग स्वयं को किसी धर्म से नहीं जोड़ते। हर धर्म की अपनी अलग मान्यताएं, परंपराएं और जीवन जीने का तरीका होता है। यही विविधता दुनिया को और भी खास बनाती है। भारत की बात करें तो यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन सहित कई धर्मों के लोग मिलकर रहते हैं, इसलिए भारत को विविधताओं वाला देश भी कहा जाता है। दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है? अगर जनसंख्या के आधार पर देखा जाए, तो ईसाई धर्म (Christianity) दुनिया का सबसे बड़ा धर्म माना जाता है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या अध्ययनों के अनुसार, दुनिया में लगभग 2.4 अरब लोग ईसाई धर्म का पालन करते हैं। यह विश्व की कुल आबादी का लगभग 30–31% हिस्सा है। ईसाई धर्म के अनुयायी यूरोप, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कई देशों में बड़ी संख्या में रहते हैं। दुनिया का दूसरा...