इस आर्टिकल में जानेंगे भारत कब आजाद हुआ था कौन से सन में जैसा कि हम सभी जानते हैं इंडिया देश ने कई सदी गुलामी में झेली है शुरुआत में यहाँ राजाओं का शासन हुआ करता था। जिनके दौर में भारत सोने की चिड़िया के नाम से दुनियाभर में पहचाना जाता था। इसके बाद इंडिया पर विदेशी आक्रमणकारी मुगलों का राज हुआ और फिर अंग्रेजों ने भारत पर सैकड़ों साल राज किया था।
हमारे देश के इतिहास में हम सभी पढ़ते आ रहे हैं लेकिन बहुत से लोग भूल जाते है उन्हें पता नहीं होता कि भारत को कब आजाद किया गया था किस Year में। अगर आप किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इस तरह के सवालों के जवाब पता होना चाहिए।
चूँकि भारत को इतिहास में सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था क्योंकि उस समय इंडिया काफी धनवान देश हुआ करता था। ऐसे में बहुत से आक्रमणकारियों ने भारत पर शासन करने की योजना बनाई थी। जिसमें सबसे ज्यादा यूरोपियाई अंग्रेजी लोग सफल हुए थे। जब अंग्रेजी शासन इंडिया पहुंचा तो उस समय हमारे देश में मुगलों का शासन हुआ करता था जिनके खिलाफ युद्ध छेड़कर अंग्रेजों ने भारत पर अपनी हुकूमत स्थापित की थी। अंग्रेजों ने भारत में न केवल हुकूमत की बल्कि हमारे देश को बुरी तरह से लूटा भी था। हालाकि अब ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन लगभग सभी देश आजाद हो चुके हैं।
भारत कब आजाद हुआ था
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अंग्रेजों के यूनाइटेड किंगडम देश की सैकड़ों साल की गुलामी के बाद भारत 15 अगस्त सन 1947 को आजाद हुआ था। अंग्रेजों ने करीब 190 साल तक भारत पर शासन किया था। हालाकि अंग्रेजों ने आखिर कब से इंडिया पर शासन करना शुरू किया था इसकी तारीख तो किसी को पता नहीं है। लेकिन ऐसा माना जाता है हमारे देश में अंग्रेजी शासन सन 1757 को शुरू हुआ था।
चूँकि अंग्रेज न केवल कुशासन बल्कि भारतीय लोगो पर अत्याचार भी किया करते थे ऐसे में इनको लेकर विद्रोह होना शुरू हो गया था जो काफी लम्बे समय तक चला। इस दौरान हमारे देश के लाखों स्वतंत्रताकारी लोगो ने अपनी जान की परवाह किये बिना इंडिया को आजाद करने की मंशा बना ली थी। इस विद्रोह में लाखों भारतीय लोगो ने अपनी जान गवा दी थी।
अंग्रेज पहले से बनी बनाई योजना के अंतर्गत हमारे देश आये थे और इंडिया आकर ये राजाओं से परमिशन लेकर व्यापार करने लगे। जब इनको लगने लगा कि इंडिया पर शासन किया जा सकता है तो इन्होने आक्रमण करना शुरू कर दिया और एक के बाद एक शासकों को हराकर भारत को अपने अधीन कर लिया।
अगर आप सोच रहे हैं कि अंग्रेजो ने सिर्फ भारत पर शासन किया था तो ऐसा बिलकुल नहीं है क्योंकि अंग्रेज भारत से पहले अमेरिका जैसे बड़े देश को भी अपना गुलाम बना चुके थे। एक समय ऐसा भी था जब अंग्रेजों ने पूरी धरती की 80% भूमि पर अपना शासन कायम कर लिया था। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि अंग्रेजी साम्राज्य कितना बड़ा हुआ करता था।
तो अब आप जान गए होंगे कि भारत कब आजाद हुआ था हालाकि बहुत से लोग 26 जनवरी और 15 अगस्त को लेकर कंफ्यूज रहते हैं क्योंकि दोनों तारीख को नेशनल डे के तौर पर सेलेब्रेट किया जाता है। तो आपको बता दे 15 अगस्त को इसलिए सेलेब्रेट किया जाता है क्योंकि इस दिन अधिकारिक तौर पर भारत आजाद हो गया था। जबकि भारतीय गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को इंडिया का संविधान लागू किया गया था इसलिए 26 तारीख को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

إرسال تعليق